Yoon Hi Chalte Chalte

Jul 6 2008  | Views 111 |  Comments  (10)
Tags:
Meeting and parting in life which teaches us so much





यूँ
ही चलते चलते



आसान तो नही था भुलाना तुमको

और ही याद रखना था तुमको

कही यूँ ही हम खो से गए थे

या रास्ते अजनबी से हो गए थे

जिंदगी के मसलों ने उलझा दिया था

पलकों के कोरों को नम सा किया था

फिर भी अंजुरी में सपने चुने थे

चलते चलते हम यूँ ही कहीं मिले थे

कहीं कोई दीवार या बंधन नहीं थे


शिकवा
शिकायत के मौके भी  कहाँ थे

कुछ
रिश्ते मिलकर भी खो गए थे

कुछ
खोकर   भी यूँ  मिल गए थे

तुमने
और हमने सब जाना हुआ था

मगर
उन दो लम्हों में क्या हो गया था

भरे
घर में हम यूँ अकेले तो थे

फिर
क्यों कुछ बिन कहे सुन लिया था

हमने  कहा था तुमने सुना था

पर
फिर भी बहुत कुछ आंखों ने पढ़ा था

बस
उन लम्हों  ने सब तय किया था

उस
दिन से हमको कितना गिला है

क्या
तुमको पता है क्या तुम सुनोगे

सुन
कर भी क्या तुम करोगे

जब
की यह सब हमारे लिए था

उस
पल से हमने कैसे जिया था

कुछ
दिन के लिए सब खो गया था

फिर
लौट कर अपने राह में हम खड़े थे

अक्सर
पुराने मंजर दिख गए थे

पर
क्या जो हुआ था उसमे सिर्फ़ हम थे

सुना
था तुमने यही तो कहा था

नहीं
ये होता तो ही  भला था

कोई
शिकायत हमने की थी

तब
उस पल को सोच ही लिया था

भूलना
तुम्हे यूँ ही सही है

सहज
तो हम है और तुम हो

राह
पर यहीं है हमे फिर यकीन है

हमने
तुम्हे पाया ही कहा था

तो
 खोने का डर तो कभी भी नहीं था

अब
तो इस डगर चलते चलते

अपनी
ही दुनिया में सुकून पा लिया है

जाओ
तुम्हे हमने अब भूला दिया है

जाओ
तुम्हे हमने अब भूला दिया है












© keyaa1., all rights reserved.

Recommend

4
votes
votesEnjoyed this post? Cast your vote and recommend to other readers

Leave a comment

Use rich text editor:


Advertisement


New Delhi, Female
Member Since Apr 3 2006
© 1998-2008 Copyright Sulekha.com Connecting Indians Worldwide, All Rights Reserved.